हलवारा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर, दिल्ली जाने वाली Flight का बदला Time

Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Sep, 2026 01:42 PM

air india flight time change

जानकारी के अनुसार हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर के समय उड़ने वाली फ्लाइट का 10 सितंबर से समय बदल जाएगा।

पंजाब डेस्क : एयर इंडिया ने हलवारा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट के समय में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली की ओर उड़ने वाली दोपहर की फ्लाइट का समय 10 सितंबर से बदल दिया गया है। इस फ्लाइट के समय को लेकर काफी लंबे समय से रेगुलर यात्रियों की मांग चली आ रही थी। इसी के चलते एयर इंडिया ने फ्लाइट के टाइम टेबल में बदलाव किया है।

जानकारी के अनुसार हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर के समय उड़ने वाली फ्लाइट का 10 सितंबर से समय बदल जाएगा। 10 सितंबर से दिल्ली से चलकर फ्लाइट 3:35 बजे हलवारा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी और यहीं से दिल्ली के लिए 4:05 बजे रवाना होगी।

वहीं बता दें कि सुबह की फ्लाइट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उसका समय पहले जैसा ही है केवल दोपहर की फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है क्योंकि रेगुलर यात्रियों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!