Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Feb, 2022 03:19 PM

युवक ने फेसबुक पर नाबालिगा से फ्रैंड शिप कर उसे धोखे से बुला कर कथित तौर पर रेप किया। पता चलने पर पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत की।
लुधियाना ( गौतम ) : युवक ने फेसबुक पर नाबालिगा से फ्रैंड शिप कर उसे धोखे से बुला कर कथित तौर पर रेप किया। पता चलने पर पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिगा की मां के बयान पर सागर नाम के लड़के व अज्ञात लड़की के खिलाफ साजिश के तहत रेप करने व पोक्सो एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 साल की बेटी की उक्त आरोपी के साथ फेसबुक पर फ्रैंडशिप हुई थी। उसकी बेटी स्कूल से वापस आ रही थी तो आरोपी ने अपनी जान-पहचान की लड़की को उसकी बेटी के पास भेजा, जोकि उसे यह कह कर अपने साथ ले गई कि आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया है। मिलने के बाद आरोपी उसे बहाने से होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मामले की जांच कर रही महिला अधिकारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है, पीड़िता का मैडीकल करवाने के साथ-साथ उसके कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जा रहे हैं, जबकि आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here