Edited By Vatika,Updated: 17 Feb, 2023 01:53 PM

दिल्ली साइड के लिए गुजरी तभी दहेडू के समीप गंढुआ से गुजरती रेल लाइन पर एक व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।
खन्ना: कर्ज के कारण लगातार किसान खुदकुशी कर रहे हैं। ताजा मामला खन्ना में सामने आया जहां गांव गंढुआ के रहने वाले किसान ने कर्ज से परेशान होकर रेलगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 36 वर्षीय सतजीत सिंह पुत्र स्व. जसविंदर सिंह निवासी गांव गंडुआं के रूप में हुई। इस बारे में राजकीय रेलवे पुलिस खन्ना के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर कामाख्या जाने वाली 15656 नंबर डाऊन रेलगाड़ी जब चावा के पास से होकर दिल्ली साइड के लिए गुजरी तभी दहेडू के समीप गंढुआ से गुजरती रेल लाइन पर एक व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।
रेलगाड़ी को रोक कर लोको पायलट की ओर से मामले की जानकारी चावा चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह को दी गई थी जिसके बाद चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह समेत पार्टी मौके पर पहुंचे थे। सरहिंद से एस.एच.ओ. जी.आर.पी. भी मौके पर आए थे। सतजीत सिंह 7 एकड़ में खेती करता था लेकिन उसके सिर पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा था। पिता की मौत के बाद बहनों की शादी की थी। अब उसके पास भी 9 सालों का बेटा है जिसकी पढ़ाई के खर्च के साथ-साथ परिवार का खर्च सतजीत ही चलाता था। इस कारण परिवार के सिर करीब 12 लाख का बैंकों का कर्ज हो गया था।
इसी कारण सतजीत सिंह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते सतजीत सिंह ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया। सतजीत सिंह अपने पिता की मौत के बाद परिवार पर चढ़े कर्ज को उतारने की पूरी कोशिश कर रहा था। सतजीत सिंह 7 एकड़ में खेती करता था। कर्ज उतारने के लिए उसने 2 एकड़ जमीन भी बेची थी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उस पर कर्ज बढ़ता जा रहा था। इसी परेशानी ने उसकी जान ले ली।