भाई-भाभी से तंग आए नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, 2 साल पहले हुआ था विवाह

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2022 09:25 AM

commit suicide by young man

अपने भाई और भाभी से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकारभाई-भाभी से तंग आए नौजवान ने उठाया खौफनाक कदमकर ली।

लुधियाना (राज): अपने भाई और भाभी से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। मृतक सिमरन सिंह है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के बयानों पर भाई खुशदीप सिंह और उसकी पत्नी नम्रता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों नवजोत कौर ने बताया कि उसकी दो साल पहले सिमरन के साथ शादी हुई थी। उनका एक बच्चा भी है। उसका पति लोहे की फैक्टरी चलाता था। उसके जेठ और जेठानी के साथ विवाद चल रहा था। इसलिए वह काफी परेशान चल रहा था। उसका कहना है कि वीरवार की सुबह सिमरन अपने कमरे में था और वह खुद काम कर रही थी। कुछ देर बाद वह कमरे में गई तो सिमरन का शव लटक रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि भाई और भाभी पर केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!