सैंट्रल जेल के बाथरूम में हवालाती ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vatika,Updated: 03 May, 2022 11:34 AM

commit suicide

ताजपुर रोड की केन्द्रीय जेल के हवालाती हरप्रीत सिंह ने बाथरूम में फंदा लगाकर

लुधियाना (स्याल) : ताजपुर रोड की केन्द्रीय जेल के हवालाती हरप्रीत सिंह ने बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इससे जेल में खलबली मच गई और हवालाती द्वारा अपनाए गए हथकंडे को बैरक के अन्य बंदियों ने देखकर शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे जेल गार्द कर्मचारियों ने उक्त हवालाती को गंभीर हालत में जेल अस्पताल ले गए। जेल मैडीकल अधिकारी ने उसकी हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3.30 बजे के लगभग बी.के.यू. की बैरक के बाथरूम में हवालाती ने लोहे की ग्रिलों के साथ कपड़े को बांधकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उक्त हवालाती पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज है और नवांशहर का रहने वाला है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने हवालाती की गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के राजिन्द्रा अस्पताल में इलाज के लिए रैफर कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!