Edited By Kamini,Updated: 19 May, 2022 05:42 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुवार को दिल्ली दौरे पर गए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ...............
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुवार को दिल्ली दौरे पर गए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की और किसानों की मांगों को केंद्र सरकार आगे रखा। मुख्यमंत्री मान तथा गृहमंत्री अमित शाह के मध्य बैठक के दौरान राज्य के सुरक्षा मामलों पर भी चर्चा की गई। सी.एम. मान ने कहा कि सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने उनसे कहा है कि आज शाम तक 10 कम्पनियां पंजाब में भेजना का आर्डर पास हो जाएगा। उन्होंने कहा पंजाब की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार पहले ही भी अर्ध सैनिकों की 10 कम्पिनयां दे चुके हैं।
गौरतलब है कि सी.एम. मान ने गृहमंत्री से भाखड़ा ब्यास मैनेजमैंट में पंजाब का पुरान बहाल करने की भी मांग रखी है। जानकारी के अनुसार इस दौरान बोनस और एम.एस.पी. पर भी सी.एम. और गृहमंत्री में चर्चा हुई। केंद्र सरकार ने कहा कि इस बार झाड़ कम होने के कारण दाना सिकुड़ गया है। फिर भी केंद्र सरकार जितना हो सकेगा मदद करेगी। बता दें किसान 500 रुपए प्रति एकड़ मांग रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here