दिलजीत दोसांझ के ‘Devil’ Song' ने छेड़ी नई बहस! गाने की आखिरी लाइन ने बढ़ाई चर्चाएं, क्या है पूरा कनेक्शन?

Edited By Vatika,Updated: 08 Sep, 2026 04:40 PM

diljit dosanjh s new song devil sparks discussion

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘Devil’ को लेकर चर्चा में हैं।

पंजाब डेस्कः पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘Devil’ को लेकर चर्चा में हैं। यह गाना उनके ‘I’m an Artist Bro’ प्रोजेक्ट का हिस्सा है। वीडियो में बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में पोस्टर और तख्तियां हैं, वहीं पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के दृश्य भी दिखाए गए हैं। पोस्टरों पर ‘Save Our Future’ और ‘Our Future, Our Fight’ जैसे संदेश नजर आते हैं।

वीडियो का एक सीन खास तौर पर चर्चा में है, जिसमें एक छोटी बच्ची पुलिसकर्मी की ओर सफेद गुलाब लेकर जाती है। इसके बाद पुलिसकर्मी बच्ची के पास जाता है और उसे गले लगा लेता है। वीडियो में कहीं भी CJP, जंतर-मंतर या किसी खास प्रदर्शन का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग वीडियो के इन दृश्यों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन से जोड़कर देख रहे हैं।

फिर चर्चा में आया ‘I’m an Artist Bro’
वीडियो के अंत में ‘I’m an Artist Bro’ लिखा दिखाई देता है। यह लाइन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ समय पहले CJP प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछे जाने पर दिलजीत ने कहा था कि वह राजनीति और प्रदर्शनों से दूर रहना चाहते हैं और वह एक कलाकार हैं। बाद में उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि छात्रों के साथ इस तरह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए और उनकी मांगें सुनी जानी चाहिए। हालांकि, दिलजीत ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि ‘Devil’ का वीडियो CJP या जंतर-मंतर के छात्र प्रदर्शन पर आधारित है। फिलहाल यह कनेक्शन सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा वीडियो के दृश्यों और ‘I’m an Artist Bro’ लाइन के आधार पर बनाया जा रहा है।                                                     

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!