CM मान के बयान पर BMW का दावा- पंजाब में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने की कोई योजना नहीं

Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2022 09:57 AM

cm maan statement on bmw

राज्य में अपनी ऑटो पार्ट्स निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सहमत हो गई है।

चंडीगढ़: जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बी.एम.डब्ल्यू. ने बुधवार को कहा कि उसकी पंजाब में विनिर्माण इकाई स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। कंपनी का यह बयान पंजाब सरकार के उस दावे के एक दिन बाद आया जिसमें कहा गया था कि बी.एम.डब्ल्यू. राज्य में अपनी ऑटो पार्ट्स निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सहमत हो गई है।

पंजाब सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि इस आशय का निर्णय मंगलवार को जर्मनी में बी.एम.डब्ल्यू. मुख्यालय में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के दौरान लिया गया। मान इस समय पंजाब में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए जर्मनी के दौरे पर हैं। इस बीच, आम आदमी पार्टी (पंजाब) के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि जर्मनी के अपने दौरे के दौरान सी.एम. ने बी.एम.डब्ल्यू. मुख्यालय के अधिकारियों से बात की थी।  कंग ने यहां कहा कि किसी भी समझौते के लिए एक प्रक्रिया होती है और इसमें समय लगता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!