Edited By Kamini,Updated: 23 Jan, 2023 09:10 PM

पंजाब सरकार द्वारा पाबंदी के बावजूद चाइना डोर की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है।
पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार द्वारा पाबंदी के बावजूद चाइना डोर की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। हेशियारपुर जिले में काम से लौट रहा एक व्यक्ति चाइन डोर की चपेट में आ गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चाइना डोर से व्यक्ति के चेहरे पर घाव इतना ज्यादा गहरा था कि उसे 35 टांके लगाने पड़े।
घायल व्यक्ति की पहचान दलजीत सिंह (49) निवासी पिपलांवाला के रूप में हुई है। उसके बेटे ने बताया कि वह खेतों में काम करके घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवक पतंग लूट रहे थे और चाइन डोर से उसके पिता के चेहरे पर फंस गई। युवकों द्वारा डोर खींचने के दौरान पीड़ित व्यक्ति के मुंह व नाक बुरी तरह कट गए। जिसे तुरन्त प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरो ने बताया कि उसके चेहरे पर 35 टांके लगे हैं और उसकी हालत इस समय गंभीर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here