96 घंटे बीतने के बाद भी बोरवैल में जिंदगी की जंग लड़ रहा फतेह

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2019 06:36 PM

120 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे फतेहवीर सिंह को बचाने का प्रयास सोमवार को भी जारी है। जिले के भगवानपुरा गांव में अपने घर के पास सूखे पड़े इस बोरवेल में गुरूवार शाम को फतेहवीर गिर गया था और उसे बचाने में अब 96 घंटे से अधिक का समय बीत चुका...

संगरूर: 120 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 2 साल के बच्चे फतेहवीर सिंह को बचाने का प्रयास सोमवार को भी जारी है। जिले के भगवानपुरा गांव में अपने घर के पास सूखे पड़े इस बोरवेल में गुरूवार शाम को फतेहवीर गिर गया था और उसे बचाने में अब 96 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। 

PunjabKesari

आख़िर अब प्रशासन की तरफ से फतेहीवर को सुरक्षित बोरवैल से निकालने की कमान सेना के हवाले कर दी गई है। गत गुरुवार करीब 4 बजे माता -पिता के साथ खेलते समय बोरवैल में गिरे फतेहवीर सिंह को बाहर निकालने के लिए एन. डी. आर.एफ. की टीम, डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों और अन्य समाज सेवीं संस्थाओं की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही हैं। हर कोशिश नाकाम होने के बाद अब सेना को गांव भगवानपुरा बुलाया गया है और फतेहवीर को बचाने की कमान अब सेना ने अपने हाथ में ले ली है। \

PunjabKesari
आज फतेहवीर सिंह का जन्मदिन भी है और आशा थी कि आज एन. डी. आर.एफ. की टीम की तरफ से उसे बोरवैल से बाहर निकाल लिया जाएगा लेकिन आधा दिन बीत जाने के बावजूद भी फतेह की लोकेशन का पता नहीं लगाया जा सका। वहीं मौके पर मौजूद लोगों की तरफ से भी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला गया और जल्द से जल्द रैसक्यू आपरेशन की कमान सेना के हाथ देने की मांग की गई। आख़िर प्रशासन ने लोगों के गुस्से को देखते सेना को घटनास्थान पर बुलाया गया तांकि मौत से लड़ रहे फतेहवीर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!