Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jun, 2026 05:16 PM

आज प्रात निकटवर्ती गांव बल्लूआना के निकट एक तेजगति स्कार्पियो गाडी ने मोटरसाईकल को टक्कर मार दी। जिससे गांव घल्लू निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में...
अबोहर (सुनील भारद्वाज): आज प्रात निकटवर्ती गांव बल्लूआना के निकट एक तेजगति स्कार्पियो गाडी ने मोटरसाईकल को टक्कर मार दी। जिससे गांव घल्लू निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रैफर कर दिया गया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक बलवीर सिंह के बडे भाई सुरतीज सिंह ने बताया कि उसका भाई बलवीर सिंह जो कि तारबंदी करने का काम करता है। आज सुबह वह और उसका साथी अमरजीत मोटरसाईकल पर बठिंडा यूनिवर्सिटी में तारबंदी करने जा रहे थे कि गांव बल्लूआना के निकट एक ट्राली को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रही एक तेजगति स्कार्पियो ने उनके मोटरसाईकल में टक्कर मार दी। जिससे बलवीर सिंह की मौत हो गई जबकि अमरजीत बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने ऐम्बूलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
संबंधित थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से टक्कर मारने वाले स्कार्पियो चालक का पता लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।