Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Jun, 2026 12:42 PM

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हत्या सहित अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू करने के लिए की गई रेड दौरान नजदीकी गांव कादराबाद की अनाज मंडी में छीपे दंपति को काबू कर लिया गया।
समाना: गांव अचराल खुर्द में एक दंपति द्वारा लूटपाट की नीयत से पड़ोसी के घर में दाखिल होकर तेजधार हथियार से घर के बुजुर्ग किसान की हत्या कर ली। परिवार द्वारा पहचान लिए जाने पर आरोपी दंपति फरार हो गया। सदर पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मात्र कुछ घंटे में ही आरोपी दंपति को नजदीकी गांव की अनाज मंडी से काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान हरसेवक सिंह उर्फ बिल्ला व उसकी पत्नी बवनप्रीत कौर उर्फ प्रीति निवासी गांव अचराल खुर्द के तौर पर हुई।
डी.एस.पी. गुरदीप सिंह व सदर पुलिस प्रमुख इंस्पैक्टर अजय कुमार पुरोचा ने बताया कि मृतक महेंद्र सिंह (75) के पुत्र दविंदर सिंह द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार वह फाइनैंस का कारोबार करता है और आजकल उसके घर में निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए उनके घर में काफी नकदी पड़ी रहती है। रविवार तड़के सवेरे लगभग 2 बजे उसने देखा कि उनके पड़ोसी हरसेवक सिंह अपनी पत्नी बवनप्रीत कौर के साथ तेजधार हथियार के साथ दीवार फांदकर उनके घर में दाखिल हुए। उस समय उसके पिता बाथरूम की ओर जा रहे थे। आरोपी बबनप्रीत ने उसके पिता को पकड़ लिया और हरसेवक सिंह ने तेजधार हथियार से उसके पिता की गर्दन पर जोरदार प्रहार किया। इससे उसके पिता जमीन पर गिर गए और वहीं ढेर हो गए। घर में रोशनी के कारण पहचान लिए जाने पर आरोपी पति-पत्नी गेट खोलकर फरार हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हत्या सहित अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू करने के लिए की गई रेड दौरान नजदीकी गांव कादराबाद की अनाज मंडी में छीपे दंपति को काबू कर लिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here