सस्पेंड ADC व नगर निगम कमिश्नर चारुमिता की बढ़ रही मुश्किलें, विजिलेंस ने की सख्त कार्रवाई

Edited By Urmila,Updated: 22 Nov, 2025 11:06 AM

charumita corruption case

फिरोजपुर में मोगा की सस्पेंड एडीसी और नगर निगम कमिश्नर, चारुमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में मोगा की सस्पेंड एडीसी और नगर निगम कमिश्नर, चारुमिता के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस विभाग ने देर रात उन्हें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपित किया। इससे पहले, पंजाब सरकार ने 6 नवंबर को चारुमिता को उनके पद से निलंबित कर दिया था, जिसके बाद उनका हेडक्वार्टर चंडीगढ़ निर्धारित किया गया। उन्हें अब संबंधित प्राधिकरण की अनुमति के बिना चंडीगढ़ से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

यह मामला भूमि अधिग्रहण से जुड़ा हुआ है, जहां धर्मकोट से बहादुरवाला तक नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए मुआवजे की राशि में गड़बड़ी का आरोप है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस प्रक्रिया में 3.7 करोड़ रुपये के मुआवजे के लेन-देन में गड़बड़ी हुई। विजिलेंस ब्यूरो ने मामले की जांच के बाद चारुमिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी और अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

फिलहाल नगर निगम कमिश्नर चारुमिता की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। पंजाब में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी सख्ती की आवश्यकता को उजागर किया है। अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!