Edited By Kamini,Updated: 01 Dec, 2025 04:16 PM

चंडीगढ़ में प्रशासन बड़ी तैयारी में है।
पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में प्रशासन बड़ी तैयारी में है। दरअसल, अब भारी संख्या में झुग्गियां हटाई जाएगीं, जिससे चंड़ीगढ़ स्लम फ्री हो जाएगा। क्लब की झुग्गी बस्ती हटाने के बाद अब प्रशासन धनास की कच्ची कॉलोनी में हटाने की तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 एकड़ क्षेत्र में बसी 800 से झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रशासन ने बताया कि सर्दियों में शहर की कच्ची कॉलोनी में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कोर्ट का स्टे मिलने की भी संभवना है। गौरतलब है कि, पिछले कई सालों से अवैध कब्जों और अनियोजित बस्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते अब तक 4 झुग्गी एरिया हटाए गए हैं। इस अभियान के दौरान 520-528 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जाधारियों से खाली करवाया गया है। इसी के साथ प्रशासन ने पिछले कई सालों से अनधिकृत, बिना किसी नक्शे के बनी कॉलोनियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त किया है।
इन 3 कॉलोनी पर कार्रवाई
प्रशासन द्वारा इस साल चलाए गए अभियान के दौरान अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इनमें जनता कॉलोनी, संजय कॉलोनी और आर्दश कॉलोनी शामिल है। इन क्षेत्रों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें खाली करवाकर इसे विकास योजनाओं लिए तैयार किया गया है।
धनास की कच्ची कॉलोनी पर कार्रवाई पर किसानों का कहना है कि, वह जमीन प्रशासन को देने के लिए तैयार हैं। लेकिन यहां पर लैंड पुलिंग पॉलिसी लागू होनी चाहिए। किसानों कहना है कि, उनकी जमीन खेती के ये येग्य नहीं है। इसी के चलते उन्होंने यहां पर शैड डालकर लोगों को किराए पर रहने के लिए दिए हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here