Chandigarh  के मौसम को लेकर नई Update, 15 अप्रैल के बाद ...

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2025 10:14 AM

chandigarh weather

शहर में अब गर्मियों का मौसम आ चुका है।

चंडीगढ़ः शहर में अब गर्मियों का मौसम आ चुका है। पिछले कुछ दिनों में धीरे-धीरे बढ़ाता पारा अब 38 डिग्री को छू रहा है। दिन के तापमान के साथ अब रातों में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे नीचे रहा है। 

रविवार को शहर में पारा 37.4 डिग्री दर्ज हुआ तो एयरपोर्ट पर तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ लेकिन रात के तापमान हो रही बढ़ौतरी से आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत साफ मिल रहे हैं।  पिछले कुछ दिनों तक चलने वाली ठंडी हवाएं भी गर्म होने के साथ गर्मी बढ़ रही है। हालांकि अभी सुबह और शाम को गर्मी से राहत है। आने वाले दिनों में तापमान 39 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। 

8 अप्रैल के बाद पहाड़ों में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानों में बढ़ता तापमान 10 से 14 अप्रैल तक थमा रहेगा लेकिन 15 अप्रैल के बाद तापमान बढ़ने के साथ लगातार गर्मी बढ़ेगी। हालांकि पहाड़ों में इस बार अप्रैल के महीने में बार-बार आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के स्पैल तापमान को लगातार बढ़ने से रोकेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!