Chandigarh में भारी बारिश के बाद मची तबाही, Flood Gate खोलने की तैयारी, पढ़ें ताजा Update

Edited By Vatika,Updated: 19 Aug, 2026 02:25 PM

chandigarh heavy rain

चंडीगढ़ में मंगलवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक हुई भारी बारिश के कारण पूरे शहर के हालात बिगड़ गए हैं।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में मंगलवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक हुई भारी बारिश के कारण पूरे शहर के हालात बिगड़ गए हैं। भारी बारिश के बाद आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बुधवार सुबह भी शहर में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके कारण शहर की 3 मुख्य सड़कें बुरी तरह धंस गईं। इससे यातायात प्रभावित हुआ और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया। शहर के सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा गहरे में धंस गया। इसके अलावा सेक्टर-29 और सेक्टर-9/10 के लाइट प्वाइंट के पास भी सड़कें टूटने की खबर है। सड़कों पर पानी भरने के कारण पी.जी.आई. के बाहर लंबा जाम लग गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
PunjabKesari

इन इलाकों का चंडीगढ़ से संपर्क टूटा
चंडीगढ़ और मोहाली में हुई भारी बारिश के बाद मोहाली से होकर गुजरने वाली पटियाला की राव नदी पूरे उफान पर है। इसके कारण नवांगांव, टांडा और टांडी काने का बाड़ा जैसे गांवों का चंडीगढ़ से संपर्क टूट गया है। अधिक पानी होने के कारण इन गांवों के लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं और बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच सके।

PunjabKesari

सेक्टर-28 और 26 डिवाइडिंग रोड पर धंसी जमीन
शहर की सेक्टर-28 और सेक्टर-26 की डिवाइडिंग रोड बारिश के कारण धंस गई और सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। इस रास्ते पर अक्सर वी.वी.आई.पी. मूवमेंट भी रहती है। प्रशासन की ओर से इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

PunjabKesari

सुखना झील का जलस्तर बढ़ा
भारी बारिश के बाद चंडीगढ़ स्थित सुखना झील का जलस्तर भी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि झील का जलस्तर तेजी से बढ़कर 1158.5 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 1163 फीट के करीब है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए फ्लड गेट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

PunjabKesari

चंडीगढ़ से सटा घग्गर नदी भी उफान पर
भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से मुबारिकपुर कॉजवे इस सीजन में दूसरी बार ओवरफ्लो हो गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार शाम कॉजवे पर दोनों तरफ से आवाजाही बंद करवा दी। कॉजवे के पास बनी 100 से अधिक झुग्गियों को भी खाली करवाया गया और पुलिसकर्मी तैनात किए गए। फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

PunjabKesari

भारी बारिश में पानी में तैरते नजर आए वाहन
शहर में मंगलवार शाम हुई भारी बारिश के कारण सड़कों ने नदियों का रूप धारण कर लिया था। सड़कों पर पानी भरने से बड़ी संख्या में लोगों के वाहन खराब हो गए और पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी हुई। कई सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी जमा हो गया था। जलभराव के कारण चारपहिया और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। चंडीगढ़ के मध्य मार्ग पर वाहन पानी में तैरते नजर आए। पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!