Chandigarh Blast मामला, मौके की CCTV आई सामने

Edited By Urmila,Updated: 26 Nov, 2024 04:34 PM

chandigarh blast case cctv of the spot comes forward

चंडीगढ़ में आज तड़के हुए धमाके मामले की सी.सी.टी.वी. सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेविल बार एंड लाउंज और De'orra night club के बाहर जो धमाका हुआ।

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में आज तड़के हुए धमाके मामले की सी.सी.टी.वी. सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेविल बार एंड लाउंज और De'orra night club के बाहर जो धमाका हुआ उसकी सी.सी.टी.वी. सामने आई है। सी.सी.टी.वी. में एक शख् द्वारा बम फैंकते हुए देखा जा सकता है। वहीं बता दें कि जिस क्लब के बाहर धमाका हुआ है वह पंजाबी रेपर सिंगर बादशाह का है। 

chandigarh blast

सी.सी.टी.वी. में शख्स द्वारा क्लब की ओर बमनुमा वस्तु फैंकी गई जिससे जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इस दौरान बार और लाउंज की खिड़कयों के शीशे टूट गए। फिलहाल फरॉरेसिंक टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस की ओर से हर एंगल से जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इसके साथ ही राहत की बात ये है कि धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।  बादाशह ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है। वह लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं। ऐसे में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!