हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन मुख्यमंत्री अमरेन्द्र से मिले, पराली जलाने की समस्या का समाधान पेश किया

Edited By swetha,Updated: 05 Dec, 2019 10:41 AM

chairman of hinduja group met chief minister amarendra

हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब को पराली जलाने की समस्या का समाधान पेश करते हुए कहा है कि खेतों में पड़े धान के अवशेषों का इथेनॉल प्लांटों में प्रयोग किया जा सकता है।

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी/धवन): हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब को पराली जलाने की समस्या का समाधान पेश करते हुए कहा है कि खेतों में पड़े धान के अवशेषों का इथेनॉल प्लांटों में प्रयोग किया जा सकता है। हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन प्रकाश हिंदुजा ने  पंंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। ङ्क्षहदुजा के साथ आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कृषि, ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग, स्वास्थ्य संभाल तथा ऑटो मोबाइल सैक्टरों में पूंजी निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है।

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन ने पराली जलाने की समस्या का ट्रांसपोर्ट व तकनीकी समाधान पेश करते हुए कहा कि इससे राज्य सरकार को राहत मिलेगी। उन्होंने कैप्टन को भरोसा दिया कि ग्रुप के टिप्पर समय पर खेतों से पराली को उठाने में राज्य सरकार को सहयोग दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार से कहा कि वह ग्रुप के प्रस्ताव की समीक्षा करें।  वहीं प्रकाश हिंदुजा ने कहा कि उनका ग्रुप बैंकिंग क्षेत्र में निवेश करने में दिलचस्पी रखता है ताकि बेरोजगार नौजवानों को ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। प्रस्ताव के अनुसार ङ्क्षहदुजा ग्रुप ने राज्य सरकार के साथ मिलकर लोकप्रिय कार्यक्रम यारी एंटरप्राइजेज में सहयोग करने तथा कुशल ड्राइवरों को बसें चलाने के लिए सस्ता ऋण देने की पेशकश की। इसके तहत बसों के परमिट सरकार द्वारा दिए जाएंगे। 

हिंदुजा ने कहा कि उनका ग्रुप राज्य सरकार तथा इसराईली कम्पनियों के साथ सांझेदारी करके राज्य में फल उत्पादन की गुणवत्ता को बढ़ाना चाहता है ताकि उनका विदेशों में निर्यात हो सके। उन्होंने पंजाब सरकार के साथ मिलकर राज्य में अशोक लेलैंड ग्रुप स्थापित करने की पेशकश की। वहीं कौशल विकास व रोजगार सृजन के लिए ड्राइविंग स्कूल भी खोलने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए बी.एस.-6 नॉर्म वाले पुराने वाहनों को 1 अप्रैल से हटा लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को कपूरथला जिले में ऑटो पार्क स्थापित करने में सहयोग देने का वायदा किया। कैप्टन ने कहा कि बेरोजगार नौजवानों को ऋण देने की ग्रुप की पेशकश सराहनीय है। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, प्रधान सचिव तेजवीर सिंह तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन भी मौजूद थीं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!