Edited By Urmila,Updated: 05 Feb, 2022 02:52 PM

सैंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई इस तरह की खबरें चल रही हैं कि इस सप्ताह परिणाम जारी कर दिया जाएगा...
लुधियाना (बिक्की): सैंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई इस तरह की खबरें चल रही हैं कि इस सप्ताह परिणाम जारी कर दिया जाएगा, वहीं सी.बी.एस.ई. टर्म-2 परीक्षा को लेकर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि 10वीं, 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होने वाली है। सोशल मीडिया पर सी.बी.एस.ई. के नाम के साथ एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस अधिसूचना में दावा किया गया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2022 से शुरू होंगी। साथ ही इस वायरल नोटिस में यह भी कहा जा रहा है कि सी.बी.एस.ई. ने बोर्ड के साथ सम्बन्धित स्कूलों को कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रेक्टिकल, प्राजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन करने की मंजूरी दी है। इस नोटिस को सी.बी.एस.ई. ने पूरी तरह खारिज किया है। सी.बी.एस.ई. ने पूरी तरह फर्जी बताया है।
यह भी पढ़ें कैप्टन और प्रकाश सिंह बादल को लेकर बोले नवजोत सिद्धू
सी.बी.एस.ई. ने अपने अफीशियल टि्वटर हैंडल पर इस नोटिस को फर्जी बताते हुए कहा कि यह नोटिस पूरी तरह फेक है। इस तरह के फर्जी नोटिस से सावधान रहो क्योंकि सी.बी.एस.ई. की तरफ से इस तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया। इससे पहले भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई फर्जी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी को भी फेक न्यूज पर भरोसा न करें। किसी भी तरह की जानकरी सी.बी.एस.ई. की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें। वहीं सी.बी.एस.ई. टर्म-1 की परीक्षा को लेकर कहा जा रहा है कि फरवरी में किसी भी समय नतीजे ऐलाने जा सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here