Edited By Kamini,Updated: 23 Oct, 2022 07:18 PM

तरनतारन के एक दुकानदार गुरजंट सिंह की हत्या के आरोप में आज पंजाब पुलिस ने 2 शूटरों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब डेस्क : तरनतारन के एक दुकानदार गुरजंट सिंह की हत्या के आरोप में आज पंजाब पुलिस ने 2 शूटरों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने बताया कि 11 अक्टूबर को गुरजंत सिंह की दुकान पर दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और यूरोप स्थित आतंकवादी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता के करीबी सहयोगी हैं, जो आगे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा से जुड़े हैं। पकड़े गए आरोपियों से जांच में पता चला है कि लंडा और रिंदा के इशारे पर अमृतसर क्षेत्र में एक और टार्गेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
गिरफ्तार शूटरों की पहचान गुरकीतर सिंह उर्फ घुग्गी निवासी शेरोन गांव तरनतारन और अजमीत सिंह निवासी नौशेरा पन्नुआं तरनतारन के रूप में हुई है। शूटरों को हथियार और आवाजाही के साधन मुहैया कराने वाले 2 अन्य लोगों की पहचान बटाला के हरमनजोत और आकाशदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो 9 एम. एम और दो .30 बोर सहित 4 पिस्टल भी बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी के 4 दिन बाद लागू की गई है, जिनकी पहचान रविशेर सिंह उर्फ रवि निवासी गांव शेरोन तरनतारन और वरिंदर सिंह उर्फ भिंडी निवासी नौशेरा पन्नुआ तरनतारन के रूप में हुई है, जो इस मामले में शामिल हैं। मामले में रेकी और फायरिंग की गई। पुलिस ने उनके कब्जे से एक .30 बोर की पिस्तौल और एक हुंडई वेरना और एक वोक्सवैगन वेंटो सहित 2 कारें भी बरामद कीं, जिनका इस्तेमाल घटना में किया गया था। सी.पी. अमृतसर अरुण पाल सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर तरनतारन पुलिस, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने संयुक्त अभियान के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए लोग लंडा और रिंदा के इशारे पर अमृतसर क्षेत्र में एक और लक्ष्य की हत्या की साजिश रच रहे थे। तरनतारन के एस.एस.पी. रंजीत सिंह ढिल्लों ने खुलासा किया कि गुरजंट और उसके चचेरे भाई अर्शदीप सिंह उर्फ बाटी के जोकि सतनाम सत्ता और लंडा का करीबी है, बीच पारिवारिक कलह चल रहा था। उसे कुरुक्षेत्र में दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। जानकारी मिली है कि गुरजंटपुलिस का मुखबिर था। अर्शदीप को गिरफ्तार करवाने में भी गुरजंट की अहम भूमिका थी, इसके चलते बदला लेने के लिए उसका कत्ल करवाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here