85 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का मामलाः मनीषा गुलाटी ने लिया सख्त नोटिस

Edited By Urmila,Updated: 06 May, 2022 02:07 PM

case of brutally thrashing 85 year old man manisha gulati took strict notice

जिला तरनतारन के गांव सूरविंड निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसकी बहू की तरफ से बेरहमी के साथ मारपीट करने और भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करे जाने का पंजाब राज्य महिला कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा...

तरनतारन (राजू): जिला तरनतारन के गांव सूरविंड निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसकी बहू की तरफ से बेरहमी के साथ मारपीट करने और भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करे जाने का पंजाब राज्य महिला कमीशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने सख्त नोटिस लिया है। मनीषा गुलाटी ने जिला तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर और सीनियर कप्तान पुलिस को मामलो की जांच करके कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने बहू विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

85 वर्षीय की पीड़ित बुजुर्ग प्रीतम कौर पत्नी स्व. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और उसके 4 बेटों का भी निधन हो चुका है। उसके स्व. पुत्र कुलवंत सिंह की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद कुलवंत सिंह का दूसरा विवाह दलजीत कौर के साथ हुआ था। वह अक्सर उसके साथ लड़ती-झगड़ती रहती थी और बिना वजह मारपीट करती रहती है। बीते दिन जब वह अपने घर में बैठी थी तो इस दौरान उसकी बहू ने बेरहमी के साथ उसकी मारपीट की और गाली-गलौच भी किया।

इस संबंधित जब खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मामला महिला कमीशन के चेयरपर्सन के ध्यान में आया जिसके बाद चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने अपना लिखित पत्र जारी करते डिप्टी कमिश्नर और सीनियर कप्तान पुलिस तरनतारन को आदेश दिए कि जल्दी से जल्दी दोषी महिला खिलाफ कार्यवाही की जाए। उधर थाना कच्चा पक्का की पुलिस की तरफ केस दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!