14 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला : सामान लेने आए आरोपी के परिवार को घेरा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2026 12:10 AM

case of 14 year old girl s murder

पारस एस्टेट में 14 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर एक बार फिर माहौल गर्मा गया। आज जब आरोपी का पत्नी अपने घर से सामान लेने पहुंची तो पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

जालंधर: पारस एस्टेट में 14 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर एक बार फिर माहौल गर्मा गया। आज जब आरोपी का पत्नी अपने घर से सामान लेने पहुंची तो पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस उनका साथ नहीं दे रही है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। वहीं, पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर आरोपी के परिवार को घर की चाबी सौंपी गई थी, जिसके बाद वे अपना सामान लेने पहुंचे थे। जैसे ही आरोपी का परिवार घर पहुंचा, मोहल्ले के लोगों ने उन्हें घेर लिया और विरोध जताया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले पारस एस्टेट में 14 साल की लड़की की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। लड़की अपने पिता के एक परिचित के घर गई थी, जहां बाद में उसका शव बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि बच्ची का शव उसी घर के बाथरूम से मिला था, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!