पंजाब में गोल्डी बराड़ और रिंदा के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूर मामला

Edited By Kalash,Updated: 17 Jul, 2024 05:44 PM

case filed against goldy brar and rinda

फिरोजपुर में एक व्यक्ति को गोल्डी बराड़ और हरिंदर सिंह रिंदा ने धमकी भरे एस.एम.एल. कर 50 लाख और हाथ से लिखी चिट्ठी के जरिए 2 करोड़ रूपए की फिरौती मांग कर धमकियां दी हैं।

फिरोजपुर : फिरोजपुर में एक व्यक्ति को गोल्डी बराड़ और हरिंदर सिंह रिंदा ने धमकी भरे एस.एम.एल. कर 50 लाख और हाथ से लिखी चिट्ठी के जरिए 2 करोड़ रूपए की फिरौती मांग कर धमकियां दी हैं। इस संबंध में थाना कुल्लगढ़ी पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ 384, 506, 115, 120 बी.आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है।      

पुलिस को दिए बयानों में वरिंदर पाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी कोठी नंबर 2, पायनियर एनक्लेव मोगा रोड फिरोजपुर ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर 16-17 दिसंबर 2023 को गोल्डी बराड़ ने धमकी भरे एस.एम.एस. कर  50 लाख रुपए की फिरौती मांगी और 28 जुलाई 2024 को हाथ से लिखी चिट्ठी के जरिए 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांग की है। वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि हरिंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा द्वारा भी व्हाट्सएप पर धमकियां दी गई हैं। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!