पंजाब विधानसभा चुनाव : कैप्टन व सिद्धू ने अब तक नहीं किया एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Feb, 2022 01:10 PM

captain and sidhu have not campaigned against each other yet

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पटियाला व अमृतसर से चुनाव लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिद्धू के खिलाफ.......

लुधियाना(हितेश): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पटियाला व अमृतसर से चुनाव लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह व नवजोत सिद्धू के खिलाफ अरविंद केजरीवाल, सुखबीर बादल तो अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पहुंच चुके हैं लेकिन कैप्टन व सिद्धू ने फिलहाल एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार नहीं किया।

यह भी पढ़ें : जानिए IT कैसे बढ़ा सकता है CM चन्नी के भांजे की मुश्किलें

यहां बताना उचित होगा कि कैप्टन व सिद्धू कांग्रेस के अंदर व बाहर रहने के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। इनमें से अगर कैप्टन को मुख्यमंत्री के पद से हटाने के बाद की बात करें तो उन्होंने सिद्धू को पटियाला से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए जमानत जब्त करवाने की चेतावनी दी थी लेकिन कैप्टन व सिद्धू एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पटियाला व अमृतसर नहीं गए और एक-दूसरे को अपनी सीट पर आकर चुनाव लड़ने का चेलेज दे रहे हैं। हालांकि कैप्टन व सिद्धू एक-दूसरे की हार का दावा जरूर कर रहे हैं। इनमें से कैप्टन तो यहां तक कह चुके हैं कि सिद्धू जहां से लड़ेगा उसे हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगे लेकिन अब तक कैप्टन व सिद्धू ने पटियाला व अमृतसर जाकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार नहीं किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!