Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Feb, 2022 10:21 AM

चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंद्र हनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि......
जालंधर : चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंद्र हनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि भूपिंद्र हनी पर एक और केस दर्ज होने वाला है।
यह भी पढ़ें : सिद्धू ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो की बताई सच्चाई
मिली ताजा जानकारी के अनुसार अब इनकम टैक्स डिपार्टमैंट भी हनी पर केस दर्ज करने की फिराक में है। हनी की बेनामी जायदाद पर टैक्स चोरी का केस दर्ज किया जा सकता है। उस पर आयकर विभाग बेनामी संपत्ति एक्ट के अधीन केस दर्ज कर सकती है। साथ ही यह भी सूचना मिली है कि इसी मामले को लेकर आयकर विभाग ई.डी. से भी संपर्क कर सकता है। बता दें कि कोर्ट द्वारा दिया रिमांड आज खत्म हो गया है और भूपिंद्र हनी की आज फिर से कोर्ट में पेशी होने वाली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here