Edited By Kamini,Updated: 10 Jan, 2022 07:19 PM

कांग्रस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बना ली है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा है। आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके जानकारी ....................
चंडीगढ़: कांग्रस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बना ली है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा है। आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को चुनाव चिन्ह मिल गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह हॉकी स्टिक और बॉल दिया गया है। यह बताते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की है। बता दें विधानसभा चुनावों में कैप्टन की पार्टी का भाजपा के गठबंधन हुआ है। वह गठबंधन से पंजाब में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक पंजाब लोक कांग्रेस ने अपने किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here