खुद फ़ोन कर अस्पताल को कोरोना के लक्षण बताए, डीसी ने की सराहना

Edited By Riya bawa,Updated: 12 Apr, 2020 03:40 PM

calling the hospital itself and describing the symptoms of corona

एक व्यक्ति ने हेल्पलाइन 104 पर फोन कर कोरोना के लक्षण महसूस होने की सूचना दी थी। इसके बाद हेल्थ टीम इस व्यक्ति को...

होशियारपुर: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगो में जागरूकता भी आयी है जिला प्रशासन भी इस बिमारी के खिलाफ हर संभव प्रयास कर रही है ऐसी ही एक मिसाल हरदोखानपुर में देखने को मिली। यहां एक व्यक्ति ने हेल्पलाइन 104 पर फोन कर कोरोना के लक्षण महसूस होने की सूचना दी थी। इसके बाद हेल्थ टीम इस व्यक्ति को सिविल अस्पताल में लाई। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर गांव छोड़ गई। व्यक्ति के साथ गांव में भेदभाव न हो इसके लिए डीसी अपनीत रियात ने व्यक्ति की सराहना की और कहा कि ऐसी जागरूकता से ही कोरोना खत्म होगा। इसके बाद एसडीएम होशियारपुर अमित महाजन भी गांव पहुंचे। उन्होंने हरदोखानपुर के इस व्यक्ति को साथ लेकर गांववासियों को संदेश दिया कि मौजूदा हालात में डिस्टेंस मेनटेन रखते हुए एक दूसरे का साथ बहुत जरूरी है। एसडीएम ने भी युवक की तारीफ की तथा बाकी गांव वालों को इस से प्रेरणा लेंने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!