बहन ने भाग कर करवाई शादी, भाई की हुई युवक से तकरार तो गोली मारकर की हत्या

Edited By Vaneet,Updated: 27 Jul, 2020 12:12 PM

bullets fired on a youth during a fight death

शनिवार देर रात रामपुरा के साधा वाला मोहल्ले में एक नौजवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।...

बठिंडा(विजय): शनिवार देर रात रामपुरा के साधा वाला मोहल्ले में एक नौजवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जसविंद्र सिंह उर्फ बच्चा सिंह (22) पुत्र नक्षत्र सिंह के तौर पर हुई है।

इस संबंध में मृतक के भाई राजविंदर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका भाई अपने दोस्त मनी पुत्र जसवीर सिंह (दोनों निवासी फरीद नगर) के साथ साधा वाले मोहल्ले में शनि मंदिर से वापिस घर आ रहे थे। इस दौरान आरोपी हैप्पी पुत्र जगदीश राय के साथ उसकी बहस हो गई। उसने बताया कि हैप्पी के भाई मीशू ने कुछ महीने पहले मनी की बहन के साथ घर से भागकर विवाह करवाया था। इसको लेकर दोनों में हुई बहसबाजी झगड़े में तबदील होते देख मेरे भाई जसविंदर ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान हैप्पी ने अपने रिवाल्वर से दोनों पर फायरिंग आरंभ कर दी। इस दौरान मनी को जसविंदर ने धक्का मारकर एक तरफ कर दिया और दोस्त को बचाते समय 2 गोलियां मेरे भाई के पेट और मुंह पर लग गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जब इस संबंध थाना प्रमुख जगदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मृतक राजविंदर सिंह के बयान लेकर कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!