लुधियाना में सुबह-सुबह चली गोली, दहले लोग

Edited By Urmila,Updated: 15 Nov, 2024 02:09 PM

bullets fired in ludhiana early in the morning people terrified

थाना जोधेवाल के अंतर्गत राहों रोड पर आज तड़के एक चोर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर रहा था।

लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल के अंतर्गत राहों रोड पर आज तड़के एक चोर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के मालिक की आंख खुल गई और उसने चोर पर अपनी पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली चोर के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुरदयाल सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब तीन बजे एक व्यक्ति ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक की आंख खुल गई और वह ट्रैक्टर चोर के पीछे भागा, लेकिन चोर ट्रैक्टर को भगा ले गया। इसी बीच ट्रैक्टर मालिक ने अपनी पिस्तौल से ट्रैक्टर के टायर पर गोली चला दी, लेकिन गोली चोर के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर चोर की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चोर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!