Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Apr, 2022 06:48 PM

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने मंगलवार को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर चंडीगढ़ कैरोलिन रोवेट से मुलाकात की। इस दौरान सी.एम. मान ने कैरोलिन से मांग की कि लंदन से चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर के समक्ष मुद्दा...
चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने मंगलवार को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर चंडीगढ़ कैरोलिन रोवेट से मुलाकात की। इस दौरान सी.एम. मान ने कैरोलिन से मांग की कि लंदन से चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर के समक्ष मुद्दा उठाएं।
आज दोपहर मुख्यमंत्री के साथ उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करने के मौके पर विचार-विमर्श के दौरान कैरोलिन रोवेट ने कहा कि वह निश्चित रूप से उड़ानें शुरू करने का यह मुद्दा ब्रिटिश हाई कमिश्नर के समक्ष उठाएंगी जिससे यू.के. में बसने वाले पंजाबी प्रवासी लोगों के अलावा यू.के. के पड़ोसी राज्यों में बसने वाले लोग भी पंजाब यात्रा कर सकें। उन्होंने भगवंत मान को उनके नेतृत्व अधीन राज्य में सरकार बनाने के लिए भारी जनादेश हासिल करने के लिए भी बधाई दी।
इस दौरान कैरोलिन ने भगवंत मान को बताया कि यू.के. में कुछ उन्नत पी.जी. कोर्स हैं, जो कुछ स्थानीय यूनिवर्सिटियों और उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा सकते हैं, जिससे राज्य के युवाओं को विश्व भर में लाभकारी रोजग़ार के योग्य बनाया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद के अलावा मिशन के उप प्रमुख अमनदीप ग्रेवाल भी शामिल थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here