सफेद हुआ खून : मामूली झगड़े के बाद व्यक्ति ने भाई को उतारा मौत के घाट

Edited By Kalash,Updated: 28 May, 2023 11:12 AM

blood turned white man killed his brother after a minor quarrel

नेहियांवाला थाना के अंतर्गत बुर्ज महिमा गांव में देर रात भाई ने भाई की हत्या कर दी

गोनियाना मंडी : नेहियांवाला थाना के अंतर्गत बुर्ज महिमा गांव में देर रात भाई ने भाई की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक तेजी सिंह गांव में मजदूरी का काम करता था। बीते दिन मृतक का अपने पिता से घर में दीवार पर लगे तार को लेकर मामूली झगड़ा हो गया था, जो बाद में रात में यही झगड़ा मृतक तेजी सिंह के भाई राजू सिंह से बढ़ गया, जहां राजू सिंह ने अपने छोटे भाई पर हमला किया। ऐसे में तेजी सिंह पर हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

तेजी सिंह को इलाज के लिए गोनियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तेजी सिंह को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी किली निहाल सिंह वाला राजपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के कथित बयानों के आधार पर बुर्ज महिमा निवासी गंगा सिंह पुत्र राजू सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!