Edited By Urmila,Updated: 24 Feb, 2023 10:26 AM

आज लुधियाना पहुँचे रूपाणी व शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लोगो के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प बची है।
लुधियाना (गुप्ता): पंजाब भाजपा के प्रभारी व गुजराज के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को कायम रखने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। प्रदेश में अपराधिक तत्व दनदनाते हुए घूम रहे है और पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे है पंरतु भगवंत मान सरकार हाथ पर हाथ रखे सब कुछ देख रही है। मुख्यमंत्री पंजाब में निवेश की बाते कर रहे है पंरतु निवेश के लिए शांतमय वातावरण की आवश्यकता होती है अगर पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत सही नही होगी तो कौन निवेश करेगा।
आज लुधियाना पहुँचे रूपाणी व शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लोगो के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प बची है जो प्रदेश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर सकती है। इसीलिए प्रदेश में लोग अन्य राजनीतिक पार्टियो से मुंह मोड़कर भाजपा के झंडे तले इक्टठा हो रहे है। इस अवसर पर विजय रूपाणी व अश्विनी शर्मा का लुधियाना पहुंचने पर लुधियाना भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, सचिव सुमित टंडन, सुनील मौदगिल, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा भी उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here