अनिल जोशी पर बीजेपी का कड़ा एक्शन, पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Jul, 2021 05:34 PM

bjp s strong action on anil joshi expelled from the party for 6 year

पिछले कई समय से बीजेपी के खिलाफ चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी पर पार्टी ने कड़ा कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने सख्त कदम उठाते हुए अनिल जोशी को पार्टी से...

चंडीगढ़: पिछले कई समय से बीजेपी के खिलाफ चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी पर पार्टी ने कड़ा कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने सख्त कदम उठाते हुए अनिल जोशी को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनिल जोशी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया है। 

गौरतलब है कि आज ही अनिल जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से इस्तीफ़ा मांगा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में लागू किए गए कृषि विधेयक बिल के खिलाफ शुरु हुआ किसान आंदोलन और 26 जनवरी को किसानों द्वारा दिल्ली में लाल किले पर झंडा लहराने की जो घटना की गई उस सेे केंद्र सरकार व भारत देश की किरकिरी के लिए भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कृषि विधेयक बिल लागू होने से पहले पंजाब के किसानों का पक्ष सही ढंग से केंद्र सरकार के समक्ष रखा होता तो आज देश में किसान आंदोलन देशव्यापी किसान आंदोलन ना होता और देश के यह हालात ना होते। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!