केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर बड़ा दाव खेलने की तैयारी में BJP, इस नेता की ले सकते है जगह!

Edited By Kamini,Updated: 29 Jul, 2024 05:16 PM

bjp is preparing to play a big bet on central minister ravneet bittu

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रवनीत बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा एक और दाव खेलने जा रही है।

लुधियाना:  केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा एक और दाव खेलने जा रही है। दरअसल, रवनीत बिट्टू को भाजपा हरियाणा में सिख चेहरे के रूप में स्थापित करने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रवनीत बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

रक्षा बंधन से पहले बहनों ने खोया अपना इकलौता भाई, America में हुई दर्दनाक मौ'त

बीजेपी ने रवनीत सिंह बिट्टू के लिए राज्यसभा की सीढ़ियां चढ़ने के लिए सीट ढूंढ ली है। रवनीत सिंह बिट्टू हरियाणा से राज्यसभा सदस्य बन सकते हैं। बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। आनंदपुर साहिब और लुधियाना से 3 बार कांग्रेस सांसद रह चुके बिट्टू इस बार भाजपा के टिकट पर लुधियाना से चुनाव हार गए थे।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद बिट्टू को मोदी कैबिनेट में जगह मिली और उन्हें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बनाया गया। मंत्री पद पर बने रहने के लिए बिट्टू का संसद में रहना जरूरी है और इसके लिए 6 महीने का वक्त होता है। अब हाल ही में हरियाणा की एक राज्यसभा सीट खाली हो गई है। बीजेपी इस सीट से बिट्टू को राज्यसभा की सीढ़ियां चढ़ा सकती है।

CM मान ने पंजाब के लोगों को दिया एक और उपहार, किया रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन

PunjabKesari

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक से लोकसभा चुनाव जीता है। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सीट छोड़ दी है। चूंकि यह सीट खाली है, इसलिए बीजेपी की नजर इस पर है और चूंकि विधानसभा में बीजेपी के पास विधायकों की पूरी संख्या है, इसलिए जीत भी पक्की कही जा सकती है। विपक्षी दलों में बिखराव के चलते इस सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। देश भर में चूंकि राज्यसभा की ज्यादा सीटें खाली नहीं हैं और हरियाणा चूंकि पंजाब से सटा राज्य है, इसलिए रवनीत बिट्टू को हरियाणा से राज्यसभा भेजकर भाजपा न केवल उनका केंद्रीय मंत्री पद बरकरार रखना चाहेगी, बल्कि हरियाणा में सिखों का भरोसा जीतने की भी कोशिश करेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Gujarat Titans

224/6

20.0

Sunrisers Hyderabad

127/2

14.0

Sunrisers Hyderabad need 98 runs to win from 6.0 overs

RR 11.20
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!