Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 May, 2022 04:31 PM
मान सरकार द्वारा अपनी ही कैबिनेट के मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किए जाने के बाद भाजपा नेता सुभाष शर्मा का बड़ा बयान सामने आ रहा है।
चंडीगढ़ : मान सरकार द्वारा अपनी ही कैबिनेट के मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किए जाने के बाद भाजपा नेता सुभाष शर्मा का बड़ा बयान सामने आ रहा है। सुभाष शर्मा ने पंजाब सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगता है मामला दब नहीं रहा था, इसलिए सरकार को इसे उजागर करना पड़ा, अन्यथा यह कार्रवाई हरगिज नहीं होनी थी।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब कैबिनेट से बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार ने अपने ही कैबिनेट मंत्री सिंगला पर 1 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप में कैबिनेट पद से छुट्टी कर दी है। सी.एम. मान ने भ्रष्ट अधिकारी खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने भी अपना गुनाह कबूल किया है कि उन्होंने रिश्वत मांगी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here