Edited By Kamini,Updated: 28 Dec, 2022 03:28 PM

पटियाला और राजपुरा जी.आर.पी. पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
पटियाला (कंवलजीत): पटियाला और राजपुरा जी.आर.पी. पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 2 व्यक्तियों को नशीली दवाई की शीशियों व गोलियों सहित काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार जी.आर.पी. पुलिस ने इन आरोपियों से 180 नशीली शीशियां Corex की व 1800 नशीली गोलियां बरामद की हैं।
वहीं इसी सारे मामले की जानकारी देते समय जी.आर.पी. के डी.एस.पी जगमोहन सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से 2 अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है और ये दोनों मुक्तसर साहिब के रहने वाले हैं। इनमें से एक को पटियाला के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया जिसके पास से 90 के करीब नशीली शीशियां कोरेक्स की बरामद हुई और दूसरे को जी.आर.पी. पुलिस की तरफ से राजपुरा से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 90 शीशियां नशीली Corex की बरामद हुई और इसी के साथ 1800 के करीब नशीली गोलियां बरामद हुई।
यह दोनों व्यक्ति इकट्ठे ही मुक्तसर साहिब से यहां पटियाला पहुंचे थे और पटियाला से यह दोनों अलग-अलग हो गए। पुलिस ने पहले पटियाला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके बाद राजपुरा से दूसरे को किया। इनके ऊपर पहले भी मुक्तसर साहिब में मुकद्दमें एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here