Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2026 05:30 PM

काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने पी.आई.ओज द्वारा चलाए जा रहे आई.एस.आई. सपोर्टेड टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
अमृतसर : काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने पी.आई.ओज द्वारा चलाए जा रहे आई.एस.आई. सपोर्टेड टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी ग्लॉक पिस्टल भी बरामद की है।
इस ऑपरेशन के दौरान, ए.टी.एस. गुजरात के साथ मिलकर अहमदाबाद से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि यह मॉड्यूल कई राज्यों में पुलिस की जगहों को योजनाबद्ध तरीके से टारगेट करने की साजिश में शामिल था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया है।
इस बारे में, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) पुलिस स्टेशन, अमृतसर में विस्फोटक पदार्थ एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह संगठित अपराध और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here