Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 11:57 PM

पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर Pulkit ने सोशल मीडिया के जरिए रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलकित ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए उसे तहसीलदार समेत 28 लोगों को रिश्वत देनी...
पंजाब डैस्क : पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। पूर्व क्रिकेटर Pulkit ने सोशल मीडिया के जरिए रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलकित ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए उसे तहसीलदार समेत 28 लोगों को रिश्वत देनी पड़ी। उन्होंने इस पूरे मामले को “इन्वेस्टमेंट क्राइम” बताते हुए अंत में “शेमफुल” भी लिखा।
इस पोस्ट के बाद उनका एक्स (X) अकाउंट सस्पेंड होने की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और गरमा गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जमीन किस इलाके में खरीदी गई थी। पुलकित ने अपनी पोस्ट में Sukhbir Singh Badal, Harsimrat Kaur Badal, आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को भी टैग किया है। मामले के सामने आने के बाद पंजाब में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है।
उसने अपने एक्स अकाऊंट पर लिखा है कि पंजाब में एक जमीन रजिस्ट्री करवाने के लिए उसे तहसीलदार सहित 28 लोगों को रिश्वत देनी पड़ी। हालांकि इस बारे अभी पता नहीं चला है कि उन्होंने कहां यह जमीन खरीदी थी।