पुलिस ने इस इलाके को चारों तरफ से किया सील, छाना जा रहा चप्पा-चप्पा, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Mar, 2025 12:13 AM

big police action in punjab area sealed from all sides

भारत-पाकिस्तान सीमा से 2 विदेशी पिस्तौल और 4 मैगजीन बरामद होने की खबर मिली है, जिसके बाद थाना खेमकरण की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तरनतारन  (रमन): भारत-पाकिस्तान सीमा से 2 विदेशी पिस्तौल और 4 मैगजीन बरामद होने की खबर मिली है, जिसके बाद थाना खेमकरण की पुलिस में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बारे जानकारी देते डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से इलाके को सील कर दिया गया है तथा छानबीन की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि यह विदेशी पिस्तौल किस तस्कर से मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल खेमकरण थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बार्डर पर पाकिस्तान द्वारा हथियारों की तस्करी लगातार जारी है। आए दिन सुरक्षा बलों द्वारा कई तरह के हथियार व नशे की खेप बरामद की गई है। इसी तरह आज भी पुलिस ने 2 विदेशी पिस्तौल सहित 3 मैगजीन बरामद कर कर बड़ी सफलता हासिल की है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!