बड़ी खबर: सरहद के नजदीक एक गांव से 3 आतंकी गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Sep, 2021 11:34 AM

big news three terrorists arrested from tarntaran

बीती रात थाना भिक्खीविंड पुलिस ने तीन आतंकवादियों को भारत पाकिस्तान सरहद के नजदीक लगते गांव भगवानपुरा से गिरफ्तार किया।

तरनतारन (रमन‌): बीती रात थाना भिक्खीविंड पुलिस ने तीन आतंकवादियों को भारत पाकिस्तान सरहद के नजदीक लगते गांव भगवानपुरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्विफ्ट कार समेत इंपोर्टेड पिस्तौल, 11 कारतूस, एक हथगोला और (आई.ई.डी) विस्फोटक पदार्थ बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए तीनों आतंकवादी मोगा से हैं और  छोटी उम्र के हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इनके संबंध विदेश में बैठी देश विरोधी जत्थेबंदियों के साथ हो सकते  हैं। 

पुलिस नें तीनों को पकड़कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान और जानकारी व हथियार मिल सकते हैं। इस बाबत प्रैस कान्फैंस भी की जा सकती है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!