बड़ी वारदातः पैदल जा रहे नौजवान का कत्ल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Edited By Urmila,Updated: 22 May, 2022 02:06 PM

big incident murder of a young man on foot

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बीती देर रात पैदल जा रहे नौजवान पर हमला करके उसका कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान वाल्मीक मोहल्ले के रहने वाले सूरज के रूप में हुई है जोकि नगर निगम में ठेके ...

मनीमाजरा (कुलदीप): चंडीगढ़ के मनीमाजरा में बीती देर रात पैदल जा रहे नौजवान पर हमला करके उसका कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान वाल्मीक मोहल्ले के रहने वाले सूरज के रूप में हुई है जोकि नगर निगम में ठेके पर काम करता था। जानकारी मुताबिक वह परिवार का गुजारा करने के लिए बैंड-बाजे की टीम में भी काम करता था।

शनिवार रात को वह एक प्रोग्राम से वापिस लौट रहा था। जब वह चिल्ड्रेन पार्क नजदीक पहुंचा तो उसके सामने से मुंह ढके हुए नौजवानों ने उसे घेर लिया। उन्होंने सूरज पर काफी वार किए और उसे लहु-लुहान कर दिया। सूरज को इस हालत में देख कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दिया। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।

इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे उसकी तरफ आए नौजवान सूरज को मारते हुए वहां से निकल जाते हैं। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से इस फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। थाना मनीमाजरा में इस सम्बन्धित मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की तरफ से दोषियों की खोज में छापेमारी की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!