पंजाब में बड़ी घटना! वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर सरपंच के बेटे ने की फायरिंग

Edited By Urmila,Updated: 06 Nov, 2026 03:23 PM

big incident in punjab

गढ़दीवाला में एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां के गांव तफर में सरपंच के बेटे ने वॉलीबॉल खेलकर कार से घर लौट रहे युवकों पर कथित तौर पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी।

गढ़दीवाला : गढ़दीवाला में एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां के गांव तफर में सरपंच के बेटे ने वॉलीबॉल खेलकर कार से घर लौट रहे युवकों पर कथित तौर पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। आरोप है कि पहले उसने कार के आगे खड़े होकर युवकों का रास्ता रोका और फिर हवा में फायरिंग की। इसके बाद जान बचाने के लिए भाग रहे युवकों पर भी उसने फायरिंग की।

गढ़दीवाला थाने की पुलिस ने सरपंच के बेटे समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव तफर के रहने वाले जसनूर सिंह ने बताया कि हाल ही में वह अपने दोस्त मिक्की और दूसरे दोस्तों के साथ गांव के खेल के मैदान में वॉलीबॉल खेलने गया था। इसी दौरान गांव के सरपंच महिंदर पाल सिंह का बेटा जग्गी अपने साथियों लव जोगा, बलकार और मंदीप सिंह के साथ वहां पहुंचा और युवकों को वॉलीबॉल खेलने से रोक दिया। इसके बाद जग्गी अपने घर चला गया।

जसनूर सिंह के मुताबिक, गेम खत्म होने के बाद वह शाम करीब 7 बजे अपने साथियों के साथ कार (P. B-07-C. P-7906) में घर लौट रहा था। जब वह सरपंच महिंदर पाल सिंह के घर के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद जग्गी उसकी कार के सामने खड़ा हो गया और रास्ता रोक लिया। आरोप है कि जैसे ही जसनूर कार से उतरा, जग्गी ने अपनी पिस्तौल से हवा में गोली चला दी। इससे घबराए युवक जान बचाने के लिए मौके से भागने लगे, तभी आरोपियों ने भी उन पर गोलियां चलाईं। युवक किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचा पाए। जसनूर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने सरपंच के बेटे जग्गी समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!