Edited By Kalash,Updated: 29 Oct, 2026 02:04 PM

होशियारपुर के गांव धूत कला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
होशियारपुर (वरिंदर पंडित): होशियारपुर के गांव धूत कला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव धूत कला में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान इंदरप्रीत कौर के रूप में हुई है। वारदात के बाद उसका पिता मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं फिलहाल ये खुलासा नहीं हुआ है कि व्यक्ति ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here