बैंक मैनेजर ने किसानों के खातों से उड़ाए लाखों रुपए, मामला दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 11 Oct, 2020 12:04 PM

bank manager blows millions of rupees from farmers  accounts

25 सितंबर को उक्त मैनेजर व उसके साथी ने उसके पिता के खाते से 50 हजार रुपए तथा अमरदीप सिंह के खाते से 6.50 लाख रुपए निकलवा लिए...

संगत मंडी (मनजीत) : गांव घुद्दा में स्थित ओ.बी.सी. की ब्रांच के मैनेजर व एक अन्य मुलाजिम ने किसानों के बचत खातों से करीब 7 लाख रुपए निकलवा लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। 

थाना नंदगढ़ के सहायक थानेदार जसविंद्र सिंह ने बताया कि जसप्रीत सिंह निवासी घुद्दा ने बैंक मैनेजर अजय कुमार व अवतार सिंह निवासी घुद्दा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसके पिता का उक्त ब्रांच में बचत खाला है। 25 सितंबर को उक्त मैनेजर व उसके साथी ने उसके पिता के खाते से 50 हजार रुपए तथा अमरदीप सिंह के खाते से 6.50 लाख रुपए निकलवा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है व अगली पड़ताल की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!