महिंद्रा बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौ+त, एक गंभीर घायल; मामला दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2026 10:21 AM

accident

गुरदासपुर के गांव वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की टक्कर से

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के गांव वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में अर्शदीप सिंह निवासी कीड़ी अफगाना, काहनूवान ने पुलिस को बताया कि वह निजी काम से अड्डा कोट टोडर मल्ल गया था, जहां उसे उसका दोस्त सुखपिंदर सिंह निवासी नेणैक कोट, हाल निवासी काहनूवान मिला। इसके बाद दोनों बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर गांव नेणैक कोट की ओर जा रहे थे। जब वे वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप नंबर PB-06-BJ-3063 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत साइड पर आकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों घायल हो गए। सुखपिंदर सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई अमरीक चंद ने बताया कि पुलिस ने बोलेरो चालक युवराज सिंह निवासी रामपुरा, बटाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!