लुधियाना में सनसनीखेज वारदात, जिम संचालक पर जानलेवा हमला कर सोने की चेन व नकदी लूटे

Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2026 11:19 AM

attack on gym owner and cash robbed

डाबा रोड इलाके में देर रात हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक जिम संचालक पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): डाबा रोड इलाके में देर रात हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक जिम संचालक पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिम बंद कर घर लौट रहे पीड़ित को रास्ते में तीन अज्ञात युवकों ने घेर लिया और दात से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश पीड़ित के गले से 36 ग्राम सोने की चेन और जेब से 36 हजार रुपये की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बलजिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन रात करीब 10:35 बजे वह अपना जिम बंद करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह डाबा रोड पर स्थित हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तो रास्ते में घात लगाए खड़े 3 अज्ञात युवकों ने अचानक उसे घेर लिया और मोटरसाइकिल रुकवा ली। रास्ता रोकते ही बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के पीड़ित पर हमला बोल दिया। लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला किया और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। 

हमले के कारण जब  लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने उसके गले में पहनी हुई करीब 36 ग्राम सोने की चेन झपट ली और और जेब में रखे ₹36,000 नकद निकाल लिए और जान से मारने की धमकियां देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि रात के समय दिखे संदिग्ध युवकों और उनके भागने के रूट को ट्रेस कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!