अकाली दल में शामिल होने के बाद सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए अनिल जोशी

Edited By Vatika,Updated: 23 Aug, 2021 02:01 PM

anil joshi visit golden temple

किसानी के मुद्दे पर आवाज़ उठाने और अपनी ही पार्टी की तरफ से निकाले गए अनिल जोशी 20 अगस्त को शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने के बाद

अमृतसर: किसानी के मुद्दे पर आवाज़ उठाने और अपनी ही पार्टी की तरफ से निकाले गए अनिल जोशी 20 अगस्त को शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने के बाद आज सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर उनके साथ अकाली दल में शामिल होने वाले सभी पूर्व भाजपा नेता भी मौजूद थे। अनिल जोशी ने कहा कि वह वाहेगुरु का शुक्राना करने और पार्टी की चढ़ती कला के लिए अरदास करने के लिए वह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे हैं।

PunjabKesari

इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए अनिल जोशी ने कहा कि किसान भाईचारे के हक में आवाज बुलंद करने पर जब उनकी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निकाला था, तब भी उन्होंने वाहेगुरु जी के दर पर आकर अरदास की थी कि वाहेगुरु जी उन्हें सही रास्ता दिखाने, जिसके चलते वह जनता की सेवा कर सकें। इस संबंधी जब शिरोमणि अकाली दल की तरफ से उनकी बाज़ू पकड़ी गई तो वह 20 अगस्त को चण्डीगढ़ में उस पार्टी में शामिल हुए। इसीलिए आज वह वाहेगुरु का शुक्राना और पार्टी की चढ़ती कला के लिए अरदास करने के लिए सचखंड श्री हरिमंदिर साहब में पहुंचे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!