जालंधर में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां
Edited By Vatika,Updated: 25 Dec, 2025 01:43 PM

जालंधर में पुलिस और शूटरों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है।
जालंधर(जसप्रीत): जालंधर में पुलिस और शूटरों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बुलंदपुर के पास पुलिस ने दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने दोनों का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद आरोपी नहीं रुके। इसी दौरान बुलंदपुर के पास दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें दोनों शूटर तेजी और हर्ष घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस के अनुसार घायल हुए दोनों शूटर करवाचौथ के दिन बटाला में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। उल्लेखनीय है कि बटाला के खजूरी गेट चौक के पास इन शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जो 8 लोगों के लगी थी और मौके पर दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
न्यूज को अपडेट किया जा रहा है।
Related Story

जालंधर पुलिस ने लूटपाट करने वाला युवक दबोचा, मोटरसाइकिल बरामद

जालंधर में पुलिस की दबंगई? महिला को बालों से खींचा, CCTV में कैद घटना

जालंधर में पुलिस थाने के बाहर जबरदस्त हंगामा, गरमाया माहौल

LPG, पैट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच जालंधर प्रशासन का बड़ा बयान, चेतावनी जारी

जालंधर में पुलिस की धक्केशाही, 40 नेताओं को अवैध तौर पर हिरासत में रखा, किया जबरन डिटेन

जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, देसी पिस्टल व मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार

महिला को बालों से घसीटने व मारपीट मामले में महिला आयोग सख्त, जालंधर पुलिस को किया तलब

जालंधर के रिहायशी इलाके में मिनटों में हो गई बड़ी वारदात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जालंधर के BMC चौक में गरमाया माहौल, रास्ते बंद

होटल पार्क प्लाजा पर कार्रवाई दौरान मान सरकार ने तैनात कर दी पूरी जालंधर कमिश्नरेट पुलिस, डिटेन किए...