Punjab : Amritsar में बड़ी वारदात, निहंग ने की युवक की बेरहमी से हत्या

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Aug, 2024 08:25 PM

amritsar nihang brutally killed a young man by beating him

थाना कंबो के गांव जहांगीर के रहने वाले मलकीत सिंह की उसके पड़ोसी निहंग सुखदेव सिंह ने पीट- पीट कर निर्मम हत्या कर डाली। वारदात के समय मलकीत सिंह घर में अकेला था और उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कंबो की पुलिस को सूचित...

अमृतसर : थाना कंबो के गांव जहांगीर के रहने वाले मलकीत सिंह की उसके पड़ोसी निहंग सुखदेव सिंह ने पीट- पीट कर निर्मम हत्या कर डाली। वारदात के समय मलकीत सिंह घर में अकेला था और उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कंबो की पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले मृतक के पिता की शिकायत पर निहंग सुखदेव सिंह के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार निहंग सुखदेव सिंह का पिछले कुछ समय से मलकीत सिंह के साथ झगड़ा चल रहा था और कई बार गांव वालों ने दोनों में समझौता भी करवाया था। गत रात्रि निहंग सुखदेव सिंह को पता था कि मलकीत सिंह घर में अकेला है, वह छत के रास्ते उसके घर में घुसा और उसकी पीट पीट कर निर्मम हत्या कर डाली, जैसे ही सुबह मलकीत सिंह के परिवार वाले घर में आए तो उन्होंने खून से लथपथ उसका शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया। यहां यह बताने योग्य है कि मृतक मलकीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा व दो बहनों का भाई था।

क्या कहना है पुलिस का

थाना कंबो के इंचार्ज एस.आई. शमशेर सिंह का कहना है कि फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर निहंग सुखदेव सिंह के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर उसकी धर पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!