कृषि विधेयक किसानों के जीवन में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएंगे : अश्वनी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Sep, 2020 11:54 AM

agriculture bill play an important role in the lives of farmers

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह कृषि विधेयक किसानों के जीवन में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने संसद में पारित बिलों को लेकर...........

चंडीगढ़(शर्मा): केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि व किसानों संबंधी संसद में पास अध्यादेशों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में हुई। भाजपा कोर ग्रुप ने पास हुए दोनों विधेयकों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्र सरकार का आभार जताया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, राजिंद्र भंडारी, जीवन गुप्ता, डा. सुभाष शर्मा, मलविंद्र कंग आदि उपस्थित थे। 

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह कृषि विधेयक किसानों के जीवन में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने संसद में पारित बिलों को लेकर विरोध कर रहे नेताओं और किसान संगठनों से पहले बिलों को पढऩे का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसमें किसानों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं है। केंद्र सरकार अगले सप्ताह रबी की फसल का एम.एस.पी. तय करने जा रही है, जबकि किसानों की पिछली फसल भी केंद्र द्वारा निर्धारित एम.एस.पी. पर सरकारी एजैंसियों ने खरीदी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!